रायपुर
रायपुर, 22 जुलाई। घर के आंगन में स्कूटी खड़ी करने चाचा भतीजा के बीच विवाद शराब पीने पैसों की मांग और जमीन बंटवारे की बात को लेकर कल शाम- रात मारपीट हो गई। इस दौरान आरोपी ने हाथ मुक्का और किसी धारदार चीज से हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना इलाके के बल्लभ नगर में कल शाम घर के आंगन में स्कूटी रखने की बात को लेकर चाचा, भतीजा के विवाह हो गया। दोनों एक ही घर में रहते है। आंगन में गाड़ी खड़ी करने के लिए सिद्धार्थ शंकर वहां रखे गमले को हटा रहा था। जिसे उसके चाचा के मना करने पर वह भडक़ गया, और अपने चाचा शक्ति शंकर मजूमदार के साथ गाली गलौज करने लगा। इस बात पर दोनों हाथापाई पर उतारू हो गए। झगड़े के दौरान शक्ति शंकर मजूमदार को चोट आई। पुलिस ने शिकायत पर सिद्धार्थ शंकर मजूमदार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। खरोरा के ग्राम चटौद अश्वीन साहू के साथ कल रात अज्ञात लडक़ों ने रास्ता रोककर मारपीट की, जेब में रखे 8 हजार नगदी को लूट लिए। अश्वीन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमएस 8945 से ग्राम निलजा ओम धीवर के पास उधार का पैसा देने के लिए जा रहा था। सारागांव शनि देव मंदिर तालाब के पास करीब 8:30 बजे पहूचा था। वहीं तालाब के पास रोड मे तीन-चार लडक़े खडे थे। जिसने उसको रूकवाकर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे । जिसे मना करने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर पैंट की जेब से 8 हजार रूपए को निकाल लिए।
विरोध करने पर पीछे खड़े लडक़े ने अपने पास रखे धारदार चीज से हमला कर हाथ, जांघ पर वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद वे वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने बताया कि ये लडक़े ग्राम निलजा के हैं। और गांव के आसपास लोगों को परेशान करते रहते हैं।