रायपुर

बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 21 करोड़ भुगतान
22-Jul-2024 7:12 PM
बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 21 करोड़ भुगतान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जुलाई। प्रदेश में ओलावृष्टि, और बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति के लिए करीब 45 करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। इनमें से साढ़े 21 करोड़ रूपए का भुगतान हो चुका है। यह जानकारी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

कांग्रेस सदस्य उमेश पटेल के सवाल के लिखित जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2023-24 से जून 2024 तक किसानों की फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए 44 करोड़ 84 लाख से अधिक की राशि मंजूर की गई है।

उन्होंने बताया कि करीब 21 करोड़ 35 लाख 32 हजार रूपए वितरित किए गए हैं। इनमें से 23 करोड़ 49 लाख से अधिक का भुगतान शेष है।  राजस्व मंत्री ने बताया कि 33 फीसदी से अधिक फसल की क्षति होने पर सिंचित क्षेत्र में 17 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर, न्यूनतम दो हजार, और असिंचित क्षेत्र के लिए 85 सौ प्रति हेक्टेयर व न्यूनतम एक हजार रूपए अनुदान सहायता का प्रावधान है।


अन्य पोस्ट