रायपुर
रायपुर, 22 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार को जोरा लाभांडी स्थित छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ के यादव घर- आंगन परिसर में सदस्यों ने मां की स्मृति में पौधे रोपे। इनमें सर्वश्री श्यामलाल यादव संरक्षक, राकेश यदु, डॉक्टर रुपेश यादव, सियालाल यादव, राजेश राज, कमलेश यादव, श्रीमती विक्की यादव, बहादुर यादव, डॉक्टर एन पी यादव प्रमुख रहे। महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि संयोजक राजेश यादव ने अशोक यादव और नेचर केयर नर्सरी के प्रोपराइटर रविंद्र यादव के सहयोग और अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर यादव के मार्गदर्शन में लगभग 42 पौधे रोपित किए। इनमें अमलतास, कदम, नीम पीपल, बरगद के छायादार शेष 21पौधे आम, जाम, जामुन, बेल आदि फलदार हैं। इस अवसर पर नन्हे मुन्नों ने रंग बिरंगे फूलों के पौधे रोपते सभी के साथ मिलकर संकल्प लिया कि सप्ताह में एक बार आकर वे सब इन पौधों की देखभाल और सेवा करेंगे।