रायपुर

संविदा कर्मियों के नियमितिकरण को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं-साय
22-Jul-2024 4:25 PM
संविदा कर्मियों के नियमितिकरण को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं-साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर 22 जुलाई । भाजपा सरकार ने विधानसभा में लिखित में कहा कि  अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण के लिए अभी इंतजार करना होगा। शासन स्तर पर नियमितिकरण को लेकर अभी कोई कार्ययोजना नहीं बनी है। अतारांकित प्रश्नों के  लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है कि अभी संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं है।

अभी तक किसी संविदाकर्मियों को नियमित भी नहीं किया गया है। कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव और योगेश्वर राज सिन्हा ने अनियमित कर्मचारियों का मुद्दा उठाया था। दोनों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जवाब दिया है।


अन्य पोस्ट