रायपुर

जैन मंदिर में मना गुरू पूर्णिमा, आचार्य श्री को याद किया
21-Jul-2024 6:03 PM
जैन मंदिर में मना गुरू पूर्णिमा, आचार्य श्री को याद किया

रायपुर, 21 जुलाई। श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में रविवार को अष्टाह्निका एवं गुरु पूर्णिमा पर्व भक्तिमय वातावरण में  मनाया गया। सुबह 8 बजे पार्श्वनाथ भगवान के बेदी के समक्ष स्फटिक मणि की पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को विराजित कर रजत कलशों से अभिषेक किया गया। आज की शांति धारा पलक जैन ने और वाचन कोषाध्यक्ष दिलीप जैन ने किया । भगवान की  संगीतमय आरती करने के पश्चात सभी ने देव शास्त्र गुरु पूजन, नंदीश्वर दीप पूजन के साथ गुरु पूजन किया। सभी ने आचार्य विद्या सागर  महाराज का पूजन प्रारंभ किया। समाजजनों  ने नृत्य करते हुए हाथों में सज्जी होई अष्ट्र द्रव्य जल, चन्दन, अक्षत, पुष्प, नैवेद, दीप, धूप, फल, एवं महाअर्घ्य मंत्र उच्चरण के साथ आचार्य श्री का स्मरण कर अर्घ समर्पित किए।


अन्य पोस्ट