रायपुर
धार्मिक यात्रा से समाज मे समरसता की भावना जागृत होती है - बजाज
21-Jul-2024 6:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जुलाई। झेरिया यादव समाज के तीर्थयात्रियों का जत्था 20 जुलाई को अभनपुर से धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। घसियाराम यादव एवं भेदराम यादव के नेतृत्व में शिवरीनारायण, चंद्रहासिनी आदि तीर्थ क्षेत्रो का दर्शन करेंगें तथा जांजगीर-चांपा में आयोजित यादव समाज के प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने सभी पदाधिकारियों का गमछा भेंट कर स्वागत किया तथा रवाना किया। इस अवसर पर श्री बजाज ने कहा कि धार्मिक यात्रा से समाज मे समरसता की भावना जागृत होती है। ऐसी यात्राएं निरंतर होती रहनी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे