रायपुर

संतोषी नगर से कमल विहार तिराहा तक की सडक़ में नो एंट्री लागू
21-Jul-2024 4:15 PM
संतोषी नगर से कमल विहार तिराहा तक की सडक़ में नो एंट्री लागू

रायपुर, 21 जुलाई।  ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है।कलेक्टर ने संतोषी नगर रोड पर  नो एंट्री का नियम लागू किया है।संतोषी नगर से कमल विहार तिराहा तक की सडक़ में नो एंट्री का नियम लागू रहेगा। सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम  4 से रात  9  बजे तक  भारी माल वाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस इलाके में भारी वाहनों की चपेट में आने से लोगों की मौते होती रहीं हैं। 3 साल में 32 दुर्घटना में  11 लोगों की मौत हो चुकी है।
नो एंट्री लागू होने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।


अन्य पोस्ट