रायपुर

अतिथि व्याख्याता के लिए आवेदन आमंत्रित
20-Jul-2024 2:27 PM
अतिथि व्याख्याता के लिए आवेदन आमंत्रित

रायपुर,  19 जुलाई। शास. पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा रायपुर में गणित विषय के प्राध्यापक, ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारी के रिक्त पदों के विरूद्ध अध्यापन/पुस्तकालय/खेल-कूद व्यवस्था हेतु योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता, अतिथि ग्रंथपाल एवं अतिथि क्रीडा अधिकारी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक अपने समस्त प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन  20 जुलाई, 2024 को सायं 5.00 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते (कार्यालय से पावती प्राप्त करें) प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त जानकारी कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्रीमती शवनूर सिद्दिकी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी हैं।


अन्य पोस्ट