रायपुर

कान फोड़ू आवाज में गाने बजा रहे थे, मामला दर्ज सिस्टम जब्त
20-Jul-2024 2:26 PM
कान फोड़ू आवाज में गाने बजा रहे थे, मामला दर्ज सिस्टम जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जुलाई।
अभनपुर और मंदिर हसौद पुलिस ने निर्धारित मापदंड से अधिक आवाज में गाने बजाने वाले दो लोगों पर कार्रवाई की है। कल रात करीब 11: 00 बजे  बगदेहीपारा नवापारा में छ_ी कार्यक्रम के दौरान धनेश्वर गिलहरे  शीतलापारा वार्ड क्रमांक 20 नवापारा के द्वारा  साउंड सिस्टम  तेज आवाज से बजा रहा था।  जिसे गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर कोलाहल अधिनियम की धारा 3.5 का उल्लनंघन करने की कार्रवाई कर साउंड बॉक्स जब्त किया गया। इसी तरह से ग्राम कुरूद में रात 9 बजे बर्थडे पार्टी में जयप्रकाश धीवर  32 वर्ष ग्राम कुरूद, साउंड सिस्टम को तेज आवाज से बजा रहा था। कोलाहल अधिनियम के तहत धारा 3 5 के तहत  इश्तगासा कायम कर न्यायालय  पेश किया गया।


अन्य पोस्ट