रायपुर
वर्षों से जमे जीएसटी अफसर बदले गए
20-Jul-2024 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जुलाई। सेंट्रल जीएसटी ने 127 अधिकारियों के तबादले किए है। जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 60 सुपरिटेंडेंट और 67 इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों को नवीन पदस्थापना दी गई है।
इनमें से अधिकांश 2017 में जीएसटी लागू होने के समय से विभाग के इंफोर्समेंट विंग में जमे हुए थे। इन्हें नागपुर,जबलपुर और भोपाल भेजा गया है। सभी को 5अगस्त तक कार्य मुक्त कर नया कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे