रायपुर

नाम बदलने पर चेतावनी
19-Jul-2024 4:48 PM
नाम बदलने पर चेतावनी

रायपुर, 19 जुलाई। राज्य की पिछली सरकार द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदले जाने को लेकर विवाद जारी है। इस बीच मनवा कुर्मी समाज के प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र सिंगरौल ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। आज डॉ. बघेल की जयंती के मौके पर हुए कार्यक्रम के बाद सिंगरौल ने कहा योजना का नाम बदला गया, तो उग्र आंदोलन होगा। नाम बदलना समाज को दूषित करने का प्रयास है। सरकार बलौदाबाजार में ट्रेलर देख चुकी है। इस पर डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि महापुरूष किसी समाज विशेष के नहीं होते, वे पूरे प्रदेश, देश के होते हैं। अराजकता फैलाने की हर कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। बलौदाबाजार में भी अभी कार्रवाई चल रही है। 

 


अन्य पोस्ट