रायपुर

सर्वर डाउन, देश में उड़ानें प्रभावित, रायपुर में केवल टिकट बुकिंग ठप
19-Jul-2024 2:43 PM
सर्वर डाउन, देश में उड़ानें प्रभावित, रायपुर में केवल टिकट बुकिंग ठप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई। 
आज सुबह से देश में विमानों के उडाऩ में तकनीकी समस्या आ खड़ी हुई है। हालांकि रायपुर की उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है। बताया गया है कि फ्लाइट आपरेशन  सर्वर में खराबी की वजह से देश ,दुनिया में इंडिगो,स्पाइसजेट सी उड़ाने प्रभावित हुई है। व्यास ट्रैवल्स से मिली जानकारी के अनुसार  रायपुर में इंडिगों की टिकिट बुकिंग सुबह से बंद है। वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि स्पाइसजेट की रायपुर से कोई उड़ान नहीं है जबकि इंडिगो कि उड़ाने समय पर चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इंडिगो समेत कई एयरलाइंस कंपनियां माइक्रोसाफ्ट के सॉफ्टवेयर का उपयोग करती है। तडक़े क्रैक कर गया। इस वजह से यह समस्या खड़ी हुई। कंपनी के टेक्नीकल विशेषज्ञ दूसरे प्लेटफार्म से सिस्टम चालू करने का प्रयास कर रहे हैं। इस वजह से इंडिगो को हस्त लिखित बोर्डिंग पास जारी करना पड़ा। 
 


अन्य पोस्ट