रायपुर

राड-डण्डा पत्थर से हमला, गिरफ्तार
18-Jul-2024 6:47 PM
 राड-डण्डा पत्थर से हमला, गिरफ्तार

 रायपुर, 18 जुलाई। टिकरापारा पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी राहुल सोनू और अन्य के खिलाफ 115-2, 296, 351(2),3(5) का अपराध दर्ज किया है। उमेश धीवर ने बताया कि वह लालपुर कालीनगर में रहता है। और   फल मंडी मे हमाली का काम करता है। सोववार रात को उमेश अपने  दोस्त पिताम्बर विश्वकर्मा, पप्पू साहू एवं दीपक मेहर के साथ केनाल रोड सोमनाथ मंदिर के पास गए थे। उसी समय राहूल, सोनू एवं उसके अन्य साथियों ने पिताम्बर विश्वकर्मा के साथ जबरन गाली गलौच, मारपीट कर रहे थे। इसे देख पप्पू साहू एवं दीपक मेहर बीच बचाव करने गए तो राहुल और उसके साथी एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, राड, डण्डा एवं पत्थर से हमला कर दिया।  बीच बचाव करने आए बाला राम विश्वकर्मा को भी डण्डे से मारपीट की। उमेश और उसके साथी को सिर, हाथ, पसली एवं दांया पैर मे चोट आई।


अन्य पोस्ट