रायपुर
बाइक चोर दो युवक गिरफ्तार,7 दोपहिया जब्त
18-Jul-2024 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जुलाई। डी.डी.नगर इलाके के महादेव घाट के पास बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । पुलिस पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम भावेश जगत एवं सौरभ मुखर्जी निवासी डी.डी.नगर का बताया। दोनो से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर गुमराह करने का प्रयास किया । और वाहन को चोरी का होना बताया गया। कड़ाई से पूछने पर दोनों ने डी.डी.नगर, सरस्वती नगर, टिकरापारा सहित अन्य थाना क्षेत्रों से कुल 7 दोपहिया चोरी करना बताया। दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 7 नग बाइक कीमत 3 लाख रूपये जप्त किए गए। इनकी चोरी के मामले डी.डी.नगर, सरस्वती नगर कोतवाली, सिविल लाईन टिकरापारा और थाना पुरानी बस्ती में इसी वर्ष धारा 379 भादवि. के दर्ज हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे