रायपुर
बिजली कंपनी में फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी की कोशिश
18-Jul-2024 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में विभिन्न पदों के लिए फर्जी भर्ती की सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देकर ठगी करने का प्रयास कतिपय लोगों व्दारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने आगाह किया है कि ऐसे फर्जी विज्ञापनों पर ध्यान न दें। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के ईडी (एच आर ) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कतिपय लोगों व्दारा फर्जी जानकारी देकर छात्रों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। पॉवर कंपनी ने इस तरह का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है और न ही इस तरह के पदनाम से कोई सीधी भर्ती होती है। ठगी करने वाले छत्तीसगढ़ शासन और सीएसपीडीसीएल का अधिकृत लोगो (प्रतीक चिन्ह) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे