रायपुर

डिलीवर बॉय से 4 मोबाइल लूटने वाले 3 गिरफ्तार, 2 नाबालिग
18-Jul-2024 4:20 PM
डिलीवर बॉय से 4 मोबाइल लूटने वाले 3 गिरफ्तार, 2 नाबालिग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जुलाई। 
दो माह पहले मोबाइल आर्डर कर डिलीवरी बॉय के आंखों में मिर्ची फेंक कर 4 फोन  लूटने  वाले को दो नाबालिग समेत तीन लडक़ों को गिरफ्तार किया गया है। लुटेरे ने फ्लिपकार्ट से  मोबाइल का ऑर्डर किया था।

सूरज कुमार साहनी थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  19 मई  को डिलीवरी के लिए पांच मोबाइल मिले थे जिसे वह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 93663 36320 के बताए अनुसार राजेश अग्रवाल निवासी कुरूद 2 के पते पर गया। वहां से उपरोक्त नंबर पर बात करने पर कहा कि  हम खेत में काम कर रहे हैं थोड़े दूर आओ ।  कुरूद बांध के पास जैसे ही वह मोबाइल डिलीवरी देने गया तीन लडक़े उसके आंख पर मिर्ची फेंक कर उसके बैग से चार मोबाइल लूटकर काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल में भाग निकले।  पुलिस  धारा 392, 34  आईपीसी का अपराध दर्ज तलाशी शुरू की । इस दौरान पता चला कि खमतराई निवासी रोहन विश्वकर्मा 19 मई  को काले रंग की मोटरसाइकिल में ग्राम कुरूद में दिखा था।  रोहन विश्वकर्मा को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ करने पर बताया कि उसके मामा का घर कुरूद ग्राम में है उसने अपने मामा के लडक़े और उसके दोस्त दोनों नाबालिग हैं के साथ मिलकर योजना बनाई की एक चोरी के सिम और मोबाइल से फ्लिपकार्ट में रजिस्ट्रेशन किया। उसके बाद पांच मोबाइल आर्डर किया और फर्जी पता ग्राम कुरूद का बताकर तीनों ने मिलकर योजना मध्य तरीके से डिलीवरी बॉय को ग्राम कुरूद बांध के पास सुनसान जगह बुलाया उसके आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर मारपीट किया और चार मोबाइल लूट कर भाग गए। आरोपियों की निशानदेही पर लूट गए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर तीनों  को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट