रायपुर

मामूली बात पर हत्या करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
18-Jul-2024 4:18 PM
मामूली बात पर हत्या करने  वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जुलाई।
मामूली बात पर  हत्या करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार किए गए हैं। 
न्यू राजेन्द्र नगर के  शारदा विहार स्थित निर्माणाधीन मकान में शिव साहू रहता है तथा राजमिस्त्री का काम करता है। सालिक राम ध्रुव भी उसके घर के आसपास निवास करता था और वह भी मजदूरी का काम करता था। 14 जुलाई को रात करीबन 08:30 बजे सालिक राम ध्रुव को उसके पड़ोस में रहने वाले नानू व डिकेश के द्वारा किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर हाथ मुक्का से मारपीट कर पास में रखे लकड़ी के डंडे से मारपीट कर रहे थे ।  बीच बचाव करने वह  गया तो नानू एवं डिकेश ने  उसके साथ भी  गाली गलौज मारपीट की।  नानू एवं डिकेश सालिक राम ध्रुव के साथ मारपीट करने से उसके चेहरा एवं सिर में गंभीर चोट लगी अस्पताल में उपचार के दौरान दो दिन बाद को सालिक राम की मृत्यु हो गई। इस रिपोर्ट पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने  धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 103 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। और  दोनों सगे भाई उमेश उर्फ नानू यादव एवं डिगेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

गिरफ्तार आरोपी
उमेश उर्फ नानू यादव पिता बडक़ू यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम रवान थाना एवं जिला बलौदा बाजार। हाल पता - शारदा विहार अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।  डिगेश यादव पिता बडक़ू यादव उम्र 31 साल निवासी ग्राम रवान थाना एवं जिला बलौदा बाजार। हाल पता - शारदा विहार अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
 


अन्य पोस्ट