रायपुर
रायपुर, 17 जुलाई। डॉ. कमलेश ठक्कर, प्राध्यापक (भौतिकी) शासकीय बिलासा कन्या पीजी महाविद्यालय एवं डॉ. रवि शर्मा, प्राध्यापक, शासकीय देवेंद्र नगर कन्या महाविद्यालय की लिखी पुस्तक ’’इलीमेन्टरी भौतिकी और मेसरमेन्ट‘‘ का विमोचन प्रसन्ना आर.सचिव, उच्च शिक्षा विभाग ने किया । इस मौके पर डॉ. डी. के. श्रीवास्तव, डॉ. जी. ए. घनश्याम एवं डॉ. शीला श्रीधर इत्यादि प्राध्यापक मौजूद थीं।
नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित इस पुस्तक में भौतिकी विषय की आधारभूत जानकारियों को समेटते हुए तथ्यों को प्रयोग करके सीखने के आसान तरीके इसमें प्रस्तुत किए गए हैं।यह पुस्तक भौतिकी विषय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी तो हैं ही वहीं अन्य विषयों के छात्र-छात्राएं जो भौतिकी को जानने समझने की इच्छा रखते हैं उनके लिए भी उपयोगी है। 124 पृष्ठ की यह पुस्तक भौतिकी की छोटी से छोटी जानकारी को सरलता पूर्वक प्रस्तुत किया गया है। नई शिक्षा नीति 2020 में स्कील बैस्ड शिक्षा पर जोर दिया गया है। जिसकी पूर्ति इस पुस्तक से संभव है। पुस्तक में उष्मा, पदार्थ, समय परिवर्ती क्षेत्र, मूलभूत मापन पद्धति, पदार्थों के गुण धर्म, स्थिर तथा गतिशील चुम्बक इत्यादि सम्मिलित है। पुस्तक प्रकाशन के लिए महाविद्यालय परिवार की समस्त प्राध्यापक, प्राचार्य डॉ वी के गोयल ने बधाई दी है।