रायपुर
मेगा ब्लड कैंप 21 को
17-Jul-2024 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जुलाई। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाने रक्तदान शिविर आयेजित कर रहा है। मेगा ब्लड कैंप 21 जुलाई को होगा। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव एवं स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई मंत्री शामिल होंगे। इस शिविर में विधायक पुरंदर मिश्रा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े, निगम सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे