रायपुर

छत के रास्ते घर में घुसा कमरे से लेपटॉप- मोबाइल ले भागा, खमतराई में पिछले माह भी हुई थी चोरी
17-Jul-2024 3:40 PM
छत के रास्ते घर में घुसा कमरे से लेपटॉप- मोबाइल  ले भागा, खमतराई में पिछले माह भी हुई थी चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई।
प्रोफेसर कालोनी में कल रात मकान से अज्ञात चोर मोबाइल और लेपटाप को चोरी कर ले गया। छत के रास्ते घर में घूसा और सोता देख  कमरे से लेपटॉप, मोबाइल फोन को चोरी कर ले गया। जिस समय चोरी हुई घर के सभी सदस्य रात में खाना खा कर सो रहे थे। 

नारायण त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 1, गली नं 2 म नं 61 किराए के मकान में रहता है। कल रात आफिस से घर लौट कर रात 12.00 बजे खाना खाकर कमरे में सो गया था । दूसरे दिन सुबह उठा तो देखा की  पलंग में रखे लैपटाप,मोबाइल, और अलमारी में रखा मोबाइल गायब था। आसपास पता तलाश करने पर भी कुछ नहीं मिला। उसे कोई अज्ञात चोर घर के छत के ऊपर से आकर कमरे के पीछे खुले दरवाजा से अन्दर प्रवेश कर कमरे में रखा सामान को चोरी कर ले गया पुलिस ने रिपोट पर अज्ञात चोर के खिलाफ 381- 4, 305-ए का अपराध दर्ज किया है।     इधर खमतराई इलाके में एक माह पहले सूने मकान में चोरी हुई थी। अज्ञात चोर घर से 50 हजार के सोना, चांदी के जेवर और 30 हजार नगदी को चोरी कर ले गए। कार चुराने मास्टर चाबी लगाकर कार का डोर खोला था। पोर्च से गाड़ी नहीं निकाल पाए घर के आंगन में ही गाड़ी छोड़ भागे। 16 जुलाई को प्रार्थी ने थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक  बसंत विहार कालोनी गोंदवारा निवासी हरि कृष्णा राव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसने पुलिस को बताया कि वह  प्रायवेट नौकरी करता है। और काम के सिलसिले में वह 28.मई को हावड़ा गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी पदमा राव थी। जो 30 मई को दोपहर 12.30 बजे घर मे ताला लगाकर अपने मायके पूजा में चली गई। जो दूसरे दिन सुबह वापस आने पर देखा तो घर का ताला टुटा हुआ था घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पढा था। आलमारी का ताला टुटा हुआ था। घर का सामान चेक किये तो आलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवर 50000 रूपए नगदी 30000 रूपए और हुण्डई आई 10 सीजी 04 एनके-6648 का मास्टर चाबी नहीं था। 

कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर आलमारी मे रखे सामान को चोरी कर ले गया है। जिसे  पोर्च में पार्क किया था, उस स्थान से दुसरे स्थान पर खड़ी कर दिये थे। पुलिस ने शिकायत पर घटना स्थन की जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट