रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई। प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश देखी जा रही है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मानसून की शुरूआत में छत्तीसगढ़ में मानसून कर गतिविधियां सामान्य रही।
वहीं जुलाई माह की शुरूआत से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया। राजधानी में बुधवार दोपहर गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। घण्टे भर हुई बारिश से शहर में सडक़े लबालब हो गए। प्रदेशभर के गरियाबंद , धमतरी , रायपुर, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा , कोरबा रायगढ़ और बस्तर में अच्छी बारिश हुई। वहीं 15 जुलाई से राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश देखी गई।
इन जगहों पर हल्कि से मध्यम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिस कारण से छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने के
आसार हैं।