रायपुर

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
17-Jul-2024 3:36 PM
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन  की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को  शपथ ग्रहण किया और कारोबारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम(साइंस कालेज परिसर) में आयोजित में समारोह सम्मानित अतिथि बृजमोहन अग्रवाल,सांसद रायपुर व पूर्व मंत्री, उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं  अमर अग्रवाल, विधायक बिलासपुर रहे।

शपथ के मौके पर  एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी,महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने कहा है कि बस्तर से अंबिकापुर,रायगढ़ से राजनांदगांव विकास व विस्तार के लिए समर्पित हमारी कार्यकारिणी अपना कार्यक्षेत्र रायपुर व बिलासपुर तक ही सीमित रखना नहीं चाहती है,पूरे प्रदेश के सराफा कारोबारियों को जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

एक प्रदेश सराफा व्यापार,सबका विश्वास..सबका साथ।  हमारा एक परिवार ..छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन  की भावना को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यकाल संचालित करने के लिए शपथ भी पहली बार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील ओटवानी की मौजूदगी में ली। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी परिवार सहित शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट