रायपुर

कांग्रेस का नीट और पीएससी मामले पर अलग अलग मापदंड है-अजय
16-Jul-2024 4:22 PM
कांग्रेस का नीट और पीएससी मामले  पर अलग अलग मापदंड है-अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। 
चंद्राकर ने इसके साथ ही सीजी  पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच शुरू होने पर कहा कि कांग्रेस का मापदंड नीट के मामले में अलग हैं, और पीएससी मामले पर अलग है।मोदी जी की गारंटी थी कि हम जाँच करायेंगे, जांच शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को न्याय मिलेगा। परीक्षा लेने वाली संस्थाओं और परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ था।नीट का मामला हो या पीएससी की, दोनों वक्त कांग्रेस का शासन था। मोदी जी की गारंटी थी, जाँच शुरू हुई।बेरोजग़ारों को, योग्य प्रतियोगियों को अवसर मिले।

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के सर्वे कराए जाने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि इनका सर्वे है गांधी के परिवार के इच्छाओं का पालन करना? वो जो बोल दें, वही सर्वे है। किस बात का सर्वे करवाएंगे। उम्मीदवार नहीं मिल रहा।जीतने की संभावना या लड़ेंगे की नहीं इस बात की सर्वे कराएंगे? कांग्रेस में कितने गुट हैं, उसको कैसे समाप्त करें, इसका सर्वे कराएंगे। सर्वे के मुद्दे क्या हैं इसे बताए, कांग्रेस के सर्वे में दम नहीं है।

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक को बंद करने पर चंद्राकर  ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि (विधानसभा) सत्र शुरू होगा, तो देखिएगा नए तथ्य सामने आएंगे,जब तक हम इसे परिणाम तक नहीं ले जाएंगे, तब तक सवाल लगते रहेंगे। जो कन्वर्जेंस हुआ हैं, जिसमें छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का पैसा और राजीव युवा मितान क्लब का पैसा एक ही जगह खर्च हुआ है। दोनों के पैसों का हिसाब-किताब क्या है, ये जब तक साबित नहीं होगा, चलता रहेगा।


अन्य पोस्ट