रायपुर

31 लाख का गबन, सवा लाख से अधिक की चोरी
16-Jul-2024 4:20 PM
31 लाख का गबन, सवा  लाख से अधिक की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई।
पेट्रोल पंप मैनेजर ने 31 लाख रूपए का गबन किया वहीं दो अग्यात ने पिज़्जा स्टोर से एक लाख से अधिक की बिक्री रकम चुरा लिए। पुलिस मामले दर्ज कर  पड़ताल कर रही है ।

विधानसभा पुलिस के मुताबिक ग्राम नरदहा स्थित आदर्श पेट्रोल पंप के रिश्तेदार   रिचा अवस्थी (39) ने कल जब बीते 26 दिनों का हिसाब लेने गई ते इसका खुलासा हुआ । पासवान भी विगत 2-3 दिनों से फरार बताया गया है । रिचा ने पूरा हिसाब किताब देखने को बाद शाम रिपोर्ट दर्ज कराई । पंप में  का मैनेजर हंस कुमार पासवान काम पर नहीं आ रहा था। और पंप की बिक्री रकम 31,42,654 रूपए का गबन किया है। इस पर पुलिस ने धारा 316 (4) का मामला दर्ज कर लिया है। इधर मुकुट नगर स्थित पिज्जा स्टोर से कल दोपहर 1,32,610 रूपए चोरी कर लिए गए । दोपहर करीब 3.30बजे दो अग्यात चोर दुकान में घुसे और रकम ले भागे। दुकान के कर्मी दिग्विजय यादव (31) ने रात रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर शास्त्री बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से नहर पारा निवासी प्रवीण कोडवानी की पैशन प्रो सीजी 04 एलडब्लू7780  और शासकीय स्कूल उरकुरा के पास से सरोरा निवासी पूनाराम साहू की पैशनप्रो सीजी 04-एचजे 9640 चोर ले भागे।
 


अन्य पोस्ट