रायपुर
रायपुर, 16 जुलाई। निगम जोन 1 की टीम ने खमतराई, भनपुरी के , गुढिय़ारी महावीर नगर स्कूल, मुर्राभट्टी में विद्याज्योति स्कूल के सामने लगाए गए ठेलों को हटाने और जप्त किया। निगम अमले ने लगभग 8 ठेलों को जप्त कर 4 ठेलों को स्कूलों के सामने से हटाया। आयुक्त ने शिक्षण संस्थाओं के सामने से ठेलों को हटाने के निर्देश दिये हैं।
इससे पहले सोमवार को सडक़ पर घूमने और घेरकर बैठने वाले मवेशियों का धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान जोन 1 के वार्ड 16 की सन्यासी पारा स्थित डेयरी संचालक पर 10 हजार रू. रैन बसेरा के पास स्थित यादव डेयरी के संचालक पर 5000 रू. एवं गुढियारी क्षेत्र में तिवारी डेयरी के संचालक पर 15 हजार रू. जुर्माना किया गया। अपर आयुक्त ने रहवासी क्षेत्र से संबंधित डेयरी संचालको को अपनी डेयरी स्वत: 1 माह के भीतर नगर निगम सीमा क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने कहा है।