रायपुर

डेरा बस्ती पर बुलडोजर
16-Jul-2024 4:16 PM
डेरा बस्ती पर बुलडोजर

चक्काजाम के बाद जागा प्रशासन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। 
लालपुर बस्ती और डेरा वालों के बीच  कल रात में जमकर लड़ाई हुई। और उसके बाद बस्ती वालों ने चक्का जाम कर किया। उनकी शिकायत पर  प्रशासन ने डेरा बस्ती पर बुलडोजर चलाया। इनके बीच पूर्व में भी कई बार आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद झगड़ा करते रहे हैं। यह बस्ती  देवार जाति को लोगों ने कमल विहार के प्रवेश द्वार से कुछ दूर बाएं हाथ पर तालाब को किनारे खाली पड़ी जमीन पर बसा ली है। 

जमीन का बहुत बड़ा हिस्सा इनके झोपडिय़ों के कब्जे में है। जो अवैध कब्जे को नाम पर आरडीए के व राजस्व विभाग के लिए समस्या बनी है तो पुलिस के लिए भी चुनौती है। इस बस्ती के युवक पुरूष रात में राहगीरों से मार पीट  चोरी,छिनतई लूट की घटनाएं करते है। कल रात भी इन लोगों ने लालपुर बस्ती के कुछ लोगों से मारपीट की । इसमें दो लोगों का गंभीर अवस्था में आईसीयू में इलाज चल रहा है। इसके बाद आज सुबह होते ही लालपुर, कमल विहार के रहवासी चक्का जाम में बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर आसपास के वार्डों से भाजपा के पार्षद भी शामिल हो गए हैं । वे सभी पूरी बस्ती हटाने तक चक्का जाम की बात कह रहे है। वहीं निगम,आरडीए व पुलिस का अमला मौके पर पहुंच झोपडिय़ों को तोडऩे में जुट गया है। 


अन्य पोस्ट