रायपुर

सडक़ पर मवेशी दिखे तो निगम को फोन करें
15-Jul-2024 5:18 PM
सडक़ पर मवेशी दिखे तो निगम को फोन करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आवारा मवेशियों को मार्गो से धरपकड़ करने हेल्प लाईन नंबर 6269066630 या 6269066612 जनसुविधा हेतु जारी किये गये है। नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के तहत विधानसभा मार्ग और सफायर ग्रीन आवासीय परिसर क्षेत्र के समीप एवं आस पास की दुकानों और जोन 10 क्षेत्र के तहत फुण्डहर मार्ग व्हीआईपी रोड के आस पास के दुकानदारों को पत्र में हेल्प लाईन नंबर की जानकारी देकर आवारा मवेशियों की धरपकड हेतु सहयोग देने का आव्हान नगर निगम जोन 9 एवं जोन 10 की टीमो ने जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास, दिनेश सिन्हा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू, पुरन तांडी की उपस्थिति में किया है।


अन्य पोस्ट