रायपुर

सीएम, राजस्व मंत्री पटवारी आंदोलन में तत्काल हस्तक्षेप करें-आप
15-Jul-2024 5:11 PM
सीएम, राजस्व मंत्री पटवारी आंदोलन में तत्काल हस्तक्षेप करें-आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व पटवारी संघ की  8 दिन निरंतर जारी है। आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने वर्षाकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्षा कम होने से किसान चिंतित है। दूसरी ओर पटवारी के हड़ताल से किसान, छात्रों को परेशानी हो रही है। श्री झा ने कहा है कि इस आंदोलन के सम्मानजनक समाधान के लिए प्रदेश में साय साय काम करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा राजस्व मंत्री श्री टंकराम  वर्मा सीधे हस्तक्षेप कर आंदोलन समाप्ति का मार्ग प्रशस्त करें। श्री झा ने कहा है की भूपेश बघेल सरकार में भी पटवारी ने आंदोलन किया था। तूता धरना स्थल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा भाजपा महामंत्री गौरीशंकर श्रीवास मंच में जाकर समर्थन करते थे। उन्होंने पहले वादा किया था कि धरना स्थल रायपुर में वापस लाया जाएगा। मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ और पटवारी के लिए प्रभावशील नहीं है और ना ही पटवारी की मांगों पर साय साय निर्णय हो रहा है। आज आंदोलन के आठवें दिन राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप रायगढ़ जिले में नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं रायपुर राजधानी के तूता धरना स्थल पर बरसते पानी में हजारों पटवारी जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी के नेतृत्व में धरनारत है। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू महासचिव वधू आलम प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल संगठन महामंत्री जसबीर सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से मांग  किया है कि जो चर्चा जो समाधान 10 दिन बाद होने वाली है, उसे आज ही हस्तक्षेप करना चाहिए।

क्योंकि अधिकारीगण अपना पल्ला झाड़ रहे हैं कि यह नीतिगत निर्णय मंत्री व मुख्यमंत्री लेंगे।


अन्य पोस्ट