रायपुर

शंकर नगर में तडक़े युवक पर चाकू से हमला, मोबाइल लूटा
15-Jul-2024 2:27 PM
शंकर नगर में तडक़े युवक पर चाकू से हमला, मोबाइल लूटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई।  राजधानी में लूट की घटनाएं नहीं थम रहीं। शंकर नगर से लोधी पारा जाने वाली सडक़ पर सोमवार तडक़े एक और वारदात हो गई। इस सडक़ पर आरोग्य अस्पताल के पास पैदल जा रहे युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटकर फरार हो गए।बाइक में सवार तीन लुटेरों ने इस  घटना को अंजाम दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास की बताई गई है। खम्हारडीह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए और वारदात के तरीके की जानकारी ले रही है। घटना स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं ।  और पुराने चेन स्नेचर की भी तलाश कर रही है ।


अन्य पोस्ट