रायपुर
रायपुर, 15 जुलाई। स्निग्धा महापात्र देशबंधु इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल की हेड गर्ल चुनी गईं। जबकि मयंक नहाटा शाला के हेड ब्याव बनाए गए । देशबंधु स्कूल में आयोजित छात्रसंघ के इस शपथ समारोह प्राचार्य श्री शिशिर दास ने स्निग्धा सहित शाला के समस्त छात्र परिषद के सदस्यों स्निग्धा महापात्र, मयंक नाहटा लिटरेरी हेड संस्थिता कोष्टा, कल्चरल हेड वैशाली भगत, डिसिप्लिन हेड सारांश सिंह, गौरी चावला, स्पोर्ट्स हेड फाल्गुनी तिवारी, वंश दुबे, असेंबली हेड गौरव रहेजा, तनिष्का चूटे को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सीनियर प्रीफेक्ट तथा जूनियर प्रीफेक्ट ने भी शपथ लिया । शपथ ग्रहण समारोह का संचालन शिक्षिका श्रीमती हनी लालवानी एवं श्रीमती अनिता अग्रवाल ने किया । इस कार्यक्रम में हेड गर्ल स्निग्धा महापात्र एवं हेड ब्वाय ने भी अपने विचार रखे । धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती हनी ने किया । उल्लेखनीय है कि शाला के सभी विद्यार्थियों को मेकल, सतपुड़ा, सिहावा और विंध्याचल के चार समूह में बांटा गया है।