रायपुर

शूट आउट का एक और वीडियो, ऑफिस के ठीक सामने पहुंच कारोबारी के बेटे की कार में फायरिंग
14-Jul-2024 3:46 PM
शूट आउट का एक और वीडियो, ऑफिस के ठीक सामने पहुंच कारोबारी के बेटे की कार में फायरिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई।
तेलीबांधा शूट आउट के बदमाशों का पहला सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। इसमें दो नकाबपोश शूटर्स कार में  फायरिंग करते और इस पर कारोबारी के ड्राइवर औऱ कर्मचारी भागते  नजर आ रहे हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर भवन के  सुरक्षाकर्मियों ने भी की जवाबी फायरिंग की।

सुरक्षा कर्मियों ने 2 से 3 राउंड चलाई गोलियां

घटना के बाद नकाबपोश शूटर्स मौके से फरार हो गए।इसके  करीब छह घंटे तक चली पुलिस जांच पड़ताल के बाद सुरक्षा गार्ड ने तेलीबांधा थाना में आर्म्स एक्ट और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कराया । कंस्ट्रक्शन कारोबारी पर फायरिंग मामले में नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक सवार हमलावर गोली चलाते दिख रहे हैं। इस मामले में नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक सवार हमलावर गोली चलाते दिख रहे हैं। दफ्तर के सामने खड़ी कार पर उन्होंने पहली गोली चलाई इसके बाद हवाई फायरिंग की। इस दौरान कार का ड्राइवर और एक कर्मचारी  कार से निकल भागते दिख रहे हैं । 

यह कार प्रहलाद राय अग्रवाल के पुत्र की बताई गई है। जो उसी समय घर से  पहुंचा था और ड्राइवर कार में पेट्रोल डलवाने मिनोचा पंप जा रहा था।घटना के बाद ऑफिस में मौजूद कारोबारी और कर्मचारी बुरी तरह सहम गए। फिलहाल इस मामले में पीआरए कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने शाम को  तेलीबांधा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई ।

गार्ड ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर कार को पार्किंग में खड़ी कर भीतर जाकर बैठ चुका था। इसी दौरान बाइक सवार पहुंचे, और पहले एक हवाई फायर किया। और फिर दो गोलियां कार पर चलाई। उस कार में प्रहलाद राय के बेटे का ड्राइवर और सुपरवाइजर मौजूद थे। कार का विंड सीट दरकते ही दोनों घबराकर वापस ऑफिस की ओर भागे। फायर की आवाज सुन मैंने भी हवाई फायर किया। यह देख दोनों बाइक सवार वापस उद्योग भवन की ओर भाग निकले। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

कानून व्यवस्था फेल-शुक्ला, कांग्रेस ने 5 साल में दुर्दशा की थी-साव 

तेलीबांधा शूट आउट  के हवाले से कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सीधा आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था फेल हो गई है।  इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की थी। वहीं पिछले 7 महीनों का आंकड़ा देखेंगे तो स्पष्ट होगा कि अपराध में कमी आई है। आने वाले समय में शक्ति से और मजबूती से कार्रवाई होगी, और छत्तीसगढ़ में कानून का राज होगा। साव ने मीडिया से चर्चा में राजधानी में अमन साहू गैंग के सक्रिय होने को लेकर कहा कि मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है, उच्च अधिकारी इस मामले से संपर्क में हैं।जांच हो रही है, और जांच में जो भी इसके पीछे पाया जाएगा, उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
 


अन्य पोस्ट