रायपुर

15 जुलाई से सितंबर तक कई कार्यक्रम करेगा भाजपा संगठन
13-Jul-2024 3:46 PM
15 जुलाई से सितंबर तक कई कार्यक्रम करेगा भाजपा संगठन

रायपुर, 13 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने पिछले दिनों हुई प्रदेश कार्यसमिति में तय किए गए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। ये कार्यक्रम 15 जुलाई से शुरू हो कर 29 सितंबर तक चलेंगे।

इसके तहत 15 से 20 जुलाई तक  जिला और 21 से 25 जुलाई तक मंडल कार्यसमिति की बैठकें होंगी। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हर बूथ में 51 पेड़ लगाए जाएंगे। 21 जुलाई  को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने 2 गुरुजनों को  पूजेंगे। 28 जुलाई को पीएम मोदी के मन की बात को लिए  बूथों में  कार्यक्रम का प्रभारी बनाए जाएंगे।?04 अगस्त को हरेली पर्व  के अवसर पर गेड़ी प्रतियोगिता एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर पर किए जाएंगे।07 अगस्त को हरियाली तीज पर्व पर महिला मोर्चा मंडल स्तर तक च्हरियर छत्तीसगढ़ के संदेश के साथ कार्यक्रम करेगा।

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजन । 05 सितम्बर  को शिक्षक दिवस के अवसर शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम।16 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम। पीएम मोदी के बर्थडे पर 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़ा में सभी कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्य करेंगे।29 सितम्बर  को पीएम मोदी के मन की बात  सभी कार्यकर्ता सुनेंगे।
 


अन्य पोस्ट