रायपुर

मामूली बात पर विवाद राड, डण्डे से हमला, दो गाडिय़ों के शीशे टूटे
12-Jul-2024 5:00 PM
मामूली बात पर विवाद राड, डण्डे  से हमला, दो गाडिय़ों के शीशे टूटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जुलाई।
पुरानी बस्ती इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में कल रात विवाद हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने राड से हमला कर गाड़ी का शीशा में तोडफ़ोड कर दी। 
पुलिस के मुताबिक कुशालपुर इंडियन कॉफी हाऊस के पास रविशंकर गुप्ता का दीपक तिवारी और उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। इस बीच दीपक ने रविशंकर के साथ गाली गलौज कर राह से हमला कर गाड़ी के शीशा में तोडफ़ोड़ की। 

इसकी शिकायत रविशंकर ने पुरानी बस्ती थाना में की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दीपक और उसके साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115-2, 351-3 और 324-, के साथ 3-5 का अपराध दर्ज किया है। 

इधर खमतराई क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान शंकर साहू ने सरस्वती साहू के साथ गाली गलौज कर डण्डे से हमला कर दिया। घर में ई रिक्शा में भी तोड़ फोड़ की। 
सरस्वती साहू ने थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह धनलक्ष्मी नगर भनपुरी में रहती है। आटो चलाने का काम करती है। शंकर साहू उसका पति है। जिसका तलाक हो चुका है।

गुरूवार की शाम को वह घर के सामने आकर गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर डंडा से मारपीट किया। जिससे सरस्वती के हाथ के कंधा मे चोट आई। ई रिक्शा सीजी 04 पीजी 6141 मे तोडफोड कर गाडी़ का शीशा तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने शंकर साहू के खिलाफ मारपीट की धारा का अपराध दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट