रायपुर

मानसिक रोगी ने एम्स में जमकर उत्पात मचाया, पकडऩे गए एएसआई-आरक्षक को मारा चाकू
12-Jul-2024 4:59 PM
मानसिक रोगी ने एम्स में जमकर उत्पात मचाया,  पकडऩे गए एएसआई-आरक्षक को मारा चाकू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जुलाई।
एम्स अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह ने अस्पताल से बाहर भागकर सडक़ पर जमकर उत्पात मचाया। इसकी सूचना मिलने पर उसे  पकडऩे गए पुलिस एएसआई और आरक्षक को चाकू मारकर  घायल किया। घायल होने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने युवक को पकडऩे में सफल रहे। 

इस मामले पर पुलिस ने जानकारी दी कि बीरगांव उरला रायपुर निवासी भीम शाह पिता घुररू शाह उम्र 53 वर्ष अपने पुत्र ओमप्रकाश शाह जो मानसिक रोगी है। उपचार के लिए एम्स अस्पताल रायपुर में लेकर आये थे। लेकिन मानसिक रोगी व्यक्ति उनके नियंत्रण से बाहर होकर अस्पताल परिसर में भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाकर अपने हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने लगा और अस्पताल परिसर में काफी उत्पात मचाने लगा। इसे देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।

आमानाका पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह जो कभी भी गंभीर अपराध घटित कर सकता था। उसे नियंत्रण करने के लिए सुरेश मिश्रा एवं आरक्षक भारतेन्दु साहू व अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना घेराबंदी कर चाकू छीनने का प्रयास करने लगे। तभी मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह द्वारा अपने हाथ में रखे चाकू से हमला कर सउनि. सुरेश मिश्रा एवं आरक्षक भारतेन्दु साहू को जख्मी कर लहुलूहान कर दिया गया। उसके बाद भी मानसिक रोगी को पकडक़र नियंत्रित किया गया। थाना आमानाका पुलिस के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए मानसिक रोगी को पकडक़र उपचार के लिये एम्स अस्पताल रायपुर मे भर्ती कराया गया।
 


अन्य पोस्ट