रायपुर
रायपुर, 11 जुलाई। कोटवार संघ ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को आरंग तहसील क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। इससे पहले कोटवारों ने रायपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को तहसील में कोटवारों के साथ हो रहे अनियमित्ता और प्रशासन के नियमों के विरूद्ध कार्य में लिए जाने की शिकायत लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नाराज कोटवारों ने प्रशासन का घ्यानाकर्षण करने बुधवार को तहसील कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
संघ ने बताया कि तहसील कार्यालय के बाबू पंखराज बैरागी जो हमारे कोटवार साथियो को प्रताडि़त एवं षोशण कर कोटवारों से दूर व्यवहार कर अनावश्यक डियूटी लगाकर परेशान किया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई करने की मांग की गई । कार्रवाई नहीं होने पर कोटवार संघ ने जिला स्तर हड़ताल करने की चेतावती दी है।
इस आंदोलन में प्रांतीय उपाध्यक्ष त्रिभुवनदास मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी,गिरवर दास मानिकपुरी, कार्यालयीन सचिव, त्रिलोकी मानिकपुरी, मंदिर हसौद तहसील के अध्यक्ष, देव सिंह चौहान,रामाधार देवदास, समोदा से धर्मेंद्र दास मानिकपुरी, पीलू दास मानिकपुरी ,हीरमन दास मानिकपुरी, बिज्मा बाई, कस्तूरी बाई, परमेश्वरी, मीना, कुंती मानिकपुरी, कमलाबाई, पोषण बाई, देवन तीन बाई, जमीलाबाई केदार साहू कोटवार संघ के आहवान पर एक दिवसी हड़ताल में आरंग अनुभाग के सभी कोटवार साथी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।