रायपुर
बाइक चोर गिरोह सक्रिय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई। राजधानी में बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने जुलाई माह में अब तक बाईक और ई रिक्शा चोरी के आधादर्जन से अधिक मामले दर्ज किया है। अज्ञात चोर शहर में घुम-घुम कर बाजार और कालोनियों में घर के बाहर रखी बाइक स्कूटी और ई रिक्शा की चोरी की है। स्कूल, कॉलेज बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से चोर बाइक चोरी कर ले जा रहे है। थानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस इन चोरों की पतासाजी कर कईयों को गिरफ्तार भी कर रही है। इसके बावजूद चोर गिरोह जगह बदल कर चोरी का अंजाम दे रहे है। पुलिस के डेली रिपोर्ट के अनुसार जुलाई माह में पिछले दस दिनों में आधादर्जन से अधिक बाइक,स्कूटी और इै रिक्शा की चोरी हुई। इनमें अज्ञात चोर बाइक का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
1 जुलाई से अब तक 7 बाइक-स्कूटी और दो ई रिक्शा चोरी हुआ। आजाद चौक इलाके में संतोष कोसरिया ने दस दिन पहले थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सारथी चौक के पास रहता है। जहां 1 जुलाई की रात में घर के पास अपनी ई रिक्शा को रखा हुआ था। जिसकी चोरी हो गई। अज्ञात चोर रिक्शा का लॉक खोल उसे चुरा ले गया। वहीं गुरूघासीदान प्लाजा के पास खड़ी बाइक के आगे का टायर कोई चोरी कर ले गया। पिंटू रजक ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। बताया कि रात में घर के सामने वह अपनी बाइक का खड़ी किया हुआ था। जिसे रात में किसी अज्ञात ने बाइक में लगा पहिया चोरी कर लिया।
उधर सरस्वती नगर थाना इलाके में नालंदा परिसर गेट के सामने से युवती की स्कूटी चोरी हो गई। प्रिति सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सप्ताभर पहले नालंदा परिसर गई हुई थी। जहां भीड़ जादा होने के कारण अपनी स्कूटी सीजी 04 केटी 2392 का वहीं खड़ी कर लाईब्रेरी में चली गई। वापस आकर देखा तो स्कूटी वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज कर चोर की पतासाजी की जा रही है।
उरला, सिविल लाइन, राजेंद्र नगर, आमानाका इलाके में भी बाइक, स्कूटी चोरी की घटनाएं हुई है। इनमे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।