रायपुर

साय के नाम कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा, नारे भी लगाए
10-Jul-2024 9:00 PM
 साय के नाम कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा, नारे भी लगाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्र के नेतृत्व में सभी जिला मुख्यालय में भोजन अवकाश में 10 सूत्रीय मांगों तथा राजधानी में 11 सूत्रीय मांगों के लिए प्रदर्शन कर कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोपा जाएगा।

इसमें पदोन्नति, मध्य प्रदेश की भांति 300 दिवस के अवकाश नगदी कारण, अनुकंपा नियुक्ति में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति संहित रायपुर राजधानी में धरना स्थल तूता से हटाकर नगर निगम सीमा में चयन  करने की  मांगे शामिल हैं।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि पटवारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया है। बारंबार भुईयां में गड़बड़ी, कंप्यूटर सुविधा न मिलने व सीधे पटवारी को दोषी मानकर कार्रवाई करने के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

 झा ने बताया है कि महासमुंद जिले में नायक तहसीलदार  युवराज साहू को कलर पडक़र मारपीट करने के विरोध में प्रदेश के राजस्व प्रशासनिक सेवा संघ के तहसीलदार भी दो दिवसीय आंदोलन आज से प्रारंभ करेंगे।

प्रदर्शन में कर्मचारी नेता उमेश मुदलियार नरेश वाडेर संजय शर्मा आलोक जाधव  राम चंद्र टांडी विश्वनाथ ध्रुव शेखर ठाकुर विमल चन्द्र कुंडू सी एल दुबे राजकुमार शर्मा नारायण बाग साहिल मुदलियार शुभम भट्ट गणेश तिवारी के व्ही आयंगर संजय झारबड़े महेंद बघेल होरीलाल छैद्दिया त्रिभुवन सांगेवार मनोज सोना रोहित साहू भजमन जगत अश्वनी साहू आदि नेता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट