रायपुर

सीट छोडऩे वाले छात्रों की फीस लौटानी होगी, वर्ना कॉलेजों की मान्यता रद्द
10-Jul-2024 8:59 PM
सीट छोडऩे वाले छात्रों की फीस लौटानी होगी, वर्ना कॉलेजों की मान्यता रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। विश्वविद्यालयों के बाद यूजीसी की नजर कॉलेजों पर है। सीट छोडऩे वाले छात्रों की फीस न लौटाने पर अब कॉलेजों की मान्यता सीधे रद्द होगी। कॉलेजों को प्राथमिकता के आधार पर फीस और मूल प्रमाणपत्र वापस करने होंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों व अभिभावकों की शिकायतों पर पहली बार फीस वापसी नीति, 2024 में सख्त कार्रवाई की रूपरेखा बनाई है।? ऐसी शिकायत मिलने पर विवि और कॉलेजों की मान्यता रद्द करने, अनुदान रोकने, ऑनलाइन व दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों की मंजूरी समाप्त करने के साथ डिफॉल्टर सूची में डाल दिया जाएगा।

ऐसे संस्थानों के नाम अखबारों के साथ आयोग की वेबसाइट पर पहली बार सार्वजनिक किए जाएंगे। अब तक ऐसे संस्थानों के खिलाफ सिर्फ जुर्माना लगाया जाता है। यूजीसी के सचिव प्रो. मनीष जोशी ने सभी विश्वविद्यालयों और राज्य सरकारों को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे संस्थानों के खिलाफ आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।


अन्य पोस्ट