रायपुर

चार सिपाहियों को 7 दिन तक गुरुद्वारा में सेवा करनी होगी
10-Jul-2024 8:58 PM
चार सिपाहियों को 7 दिन तक गुरुद्वारा में सेवा करनी होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। एक महीने पूर्व एक सिख  ड्राइवर की पगड़ी गिराने और मारपीट करने के मामले में पुलिसकर्मियों ने सिख समाज से माफी मांगी  है। सिख समाज ने चारों सिपाहियों को 7 दिन तक गुरुद्वारा में सेवा करने का दंड दिया।चारो सिपाहियो चंद्रभान सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू ने गुरुद्वारा में सार्वजनिक माफी मांगी है। 8 जून की रात महेंद्रा बस कंपनी का सिख ड्राइवर बहादुर सिंह रात खाना खाकर बस में सो रहा था। तभी चेकिंग ड्यूटी कर रहे इन 4 सिपाहियों ने बस में घुसकर  उसके मारपीट की और थाने में बाल खींचकर मारपीट और पगड़ी गिराकर उसका अपमान किया था। सिख समाज ने इसकी शिकायत गृहमंत्री और एसएसपी से भी शिकायत  हुई थी। इसकी जांच के बाद एसएसपी ने  आरक्षकों को निलंबित  किया था। कल शाम  इन सिपाहियों को तेलीबांधा स्थित गुरूद्वारे में जाकर माफी मांगी और भविष्य में कभी भी दोबारा ऐसा न करने की शपथ भी ली। इस दौरान थानेदार दुर्गेश रावटे भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट