रायपुर

ईओडब्लू की गिरफ्त में आने से पहले फरार हुआ टांक
10-Jul-2024 3:52 PM
ईओडब्लू की गिरफ्त में आने  से पहले फरार हुआ टांक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई।
कोयला घोटाले मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद दीपेश टांक की जमानत निचली अदालत से फर्निश होने के बाद दीपेश जेल से ईओडब्ल्यू की टीम को चकमा देकर गायब हो गया। सोमवार को दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली है लेकिन सोमवार को ही ईओडब्लू  ने दीपेश को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने का आवेदन कोर्ट में पेश किया था जिसकी आज हुई सुनवाई को कल बुधवार तक टाल दिया था लेकिन इसी बीच दीपेश के वकीलों ने उसको मिली अंतरिम जमानत को स्थानीय कोर्ट से फर्निश करवाकर रिहाई आदेश जेल भिजवा दिया। 

जिसके बाद दिपेश को हिरासत में लेने ईओडब्ल्यू की टीम जेल के बाहर इंतेजार कर रही थी लेकिन इसी बीच दीपेश टांक मौका देखकर जेल के कैंपस में बनी कॉलोनी की तरफ से रफूचक्कर हो गया। वही इसी कोल मामले में ही आरोपिया निलंबित महिला आईएएस रानू साहू की जमानत पर आज सुनवाई हुई। जिसमें बचाव पक्ष की तरफ से बिलासपुर हाईकोर्ट से आये वकील अभिषेक सिन्हा और फैसल रिजवी ने और ईडी की तरफ से स्पेशल प्रॉसिक्यूटर डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने पैरवी करते हुए अपने-अपने पक्ष रखे। दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायधीश ने कल बुधवार तक फैसला सुरक्षित रख दिया।
 


अन्य पोस्ट