रायपुर
सदर के व्यापारी के खिलाफ 409 का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई। राजधानी के कोतवाली इलाके में सदर बाजार के व्यापारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज। व्यापारी ने सोने में निवेश से ज्यादा लाभांश मिलने का झांसा देकर सवा करोड़ से अधिक के सोने की रकम वापस न कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 409 का अपराध दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक जुलाई 21 से सितंबर 23 के बीच यह धोखाधड़ी की गई । कमल विहार के सेक्टर 4 निवासी दीपक सदाशिव ढोबले(35) ने मारू़ति रेसीडेंसी अम्लीडीह निवासी आदित्य सोनी को सोने में निवेश का आफर दिया । दोनों की मुलाकात श्री गणेश रिफाइनरी सदर बाजार में हुई थी। आफर को लाभकारी जान आदित्य ने 1700 सौ ग्राम सोना और 36 किलो चांदी में निवेश किया। जो कुल 1 करोड़ 26,49,500 रूपए होते हैं। आदित्य सोनी निवासी मारूती रेसीडेन्सी, अमलीडीह, एवं पूर्व में सदर बाजार में आभूषण निर्माण का कार्य करता था दीपक सदाशिव ढोबले जो कि सदर बाजार में सोना चांदी गलाई कर टंच का काम करता है पूर्व में मेरे द्वारा व्यापारिक कार्य से उसके दुकान में अपने जेवर संबंधित काम से आना-जाना था।
जुलाई 2021 में दीपक सदाशिव ढोबले के दुकान पर गया था, तो उसने कहा कि पैसा कमाना चाहते हो तो घर में जो भी जेवर, आभूषण रखा होगा। उसे मुझे लाकर दोगे तो तुम्हारा सोना मेरे पास जमा रहेगा। बदले में प्रतिमाह लाभांश की राशि आपको मैं दूंगा। उसके बार-बार कहने पर घर में रखे कुछ पुराने पैतृक आभूषण को लाकर दीपक सदाशिव ढोबले को दिया। प्रतिमाह लाभांश के रूप सोना के बदले रकम देता रहा । उसी प्रकार धर्मेन्द्र सोनी से भी आरटीजीएस, नगद एवं आभूषण के माध्यम से कुछ 800 ग्राम सोना लेकर उसे बाजार में चलाने की बात कह कर रख लिया। बदले में कुछ माह तक लाभांश राशि देता रहा। जमा सोना वापस मांगने पर दीपक किश्तों में दुंगा कहने लगा।
1700 सोने ग्राम सोने में से 600 ग्राम सोने का एवं 36 किलो चांदी का नगद में परिवर्तित कर कुल 6256800/- रूपये नगद रकम बनाया जिसमें 60 लाख का उधारीनामा 256800/- रूपये नगद दिया। उधार लिये गये रकम का पक्का लिखा पढ़ी कर 10-10 लाख रूपये का 6 पोस्ट डेटेड चेक दिया गया। बाकी की रकम मांगने पर दुकान आओगे तो मैं तुम्हे झूठे केस में फंसा दूंगा कह कर धमकाने लगा। दीपक बीते 10 महीने से न लाभांश दे रहा न निवेश के जेेवर लौटा रहा। आदित्य ने मंगलवार देर रात धारा 409 का मामला दर्ज कराया।
उधर आमानाका पुलिस के मुताबिक अग्यात व्यक्ति ने एम्स परिसर निवासी मनीष पाठक (37) के आधार और पैन कार्ड हासिल किया । और वर्ष 22 में मनीष के नाम पर दो फर्म आइसा इंटरप्राइजेस और पाठक इंटरप्राइजेस बनाकर धोखाधड़ी की । अपने नाम से फर्जी फर्म संचालित होने की भनक लगने पर मनीष ने कल रात धारा 420,66आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कराया।
उरला पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। पारस नगर देवेंद्र नगर निवासी अफजल अंसारी (40) ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। ट्रक नंबर आरजे 52 वीए 8322 का ड्राइवर महामाया स्टील सरोरा से 25 टन लोहे का सरिया लोड कर 22 जून की शाम कर्नाटक रवाना हुआ था । सरिया की कीमत 14.33 लाख रूपए बताया गया है । कल शाम तक ड्राइवर ट्रक लेकर नहीं पहुंचा । अफजल ने 407 का मामला दर्ज कराया ।