रायपुर

राजातालाब से अब तक 50 डंफर जलकुंभी निकाली गई
09-Jul-2024 8:20 PM
राजातालाब से अब तक 50 डंफर जलकुंभी निकाली गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। निगम आयुक्त  अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम जोन 3 के क्षेत्र के तहत आने वाले राजा तालाब में जलकुंभी सफाई कार्य  का निरीक्षण किया।

 निगम 3 दिनों से मछुआरों और  जेसीबी के जरिए  लगभग 50 से अधिक डम्पर जलकुंभी  बाहर निकाला गया। उसका परिवहन करवाया जा चुका है। लगभग 15 मछुआरो एवं सफाई कामगारों सहित जेसीबी मषीन की सहायता से अभियान प्रगति पर है। इस दौरान जोन 3 कमिष्नर श्रीमती प्रिती सिंह, उपअभियंता नरेश साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव उपस्थित रहे।

आयुक्त ने स्वामी आत्मानंद स्कूल शहीद स्मारक शाला परिसर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। आयुक्त ने जोन 2 कार्यालय के सामने फाफाडीह चौक से कैनाल लींकिंग रोड जाने वाले मुख्य मार्ग के रोड डिवाइडर की पेंटिंग सौंदर्यीकरण करवाना एवं रोड की सफाई अच्छी रखने के निर्देश  दिए।


अन्य पोस्ट