रायपुर

ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट, केस दर्ज
09-Jul-2024 2:21 PM
ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट, केस दर्ज

विधानसभा इलाके में एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी महिला पर अस्पताल में जबरन घूस का झूठे आरोप में फसाने की धमकी देकर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है।  पायल ने पुलिस का बताया कि वह नरदहा में रहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरदहा में कार्यरत है। मंगलवार को नरदहा निवासी अंजुलता कश्यप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास आकर गाली गलौज कर रही थी। जिसे मना करने पर झूठे आरोप में फसाने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया गया। ऑन ड्यूटी कर्मचारी के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट पायल ने विधानसभा थाना में दर्ज कराई । पुलिस ने शिकायत मिनले पर आरोपी महिला के खिलाफ  धारा 296, 115(2), 351(2) का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट