रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई। राजधानी के थाना इलाकों में कल रात मारपीट के आधादर्जन भर प्रकरण दर्ज हुए है। इनमें किसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा तो कहीं राह चलते से जबरन मारपीट के मामले है।
पुलिस के मुताबिक टिकरापारा इलाके में कल रात साहिल खान और सुनील पाल के बीच विवाद हो गया। इस बीच साहिल ने सुनील के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। सुनील ने पुलिस को बताया कि वह संजय नगर में रहता है। और वह कल रात 10 बजे काम से घर को आ रहा था। इस दौरान वहीं रास्ते में साहिल खान ने उसका रास्ता रोक लिया। और जबरन गाली गलौज करने लगा। जिसे सुनील के मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर सुनील का कॉलर पकड़ कर हाथ, मुक्के से मारपीट की। इसकी रिपोर्ट सुनील पाल ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने साहिल खान के खिलाफ 296, 115-2, 351-2 का अपराध दर्ज किया है।
उधर खम्हारडीह पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट का मामला दर्ज किया हेै। कल रात भवानी नगर इलाके में पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। किरण चेलक ने थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाला मुकेश गायकवाड़ कल रात किसी बात को लेकर घर के पास आकर जबरन गाली गलौज कर रहा था। जिसका विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर उसके परिवारवालों के साथ मारपीट की। राजू गायकवाड़ ने सूरज चेलक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने काउंटर रिपोट दर्ज किया है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया गया।
आजाद चौक इलाके में भी कल रात दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने थाना जाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक कल रात 9 बजे आर केसी कालेज के सामने सूरज यादव अपने साथी अनील यादव के साथ वहां पर गया हुआ था। वहीं पर कैश खान,झोल्टू भी वहां पर थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली गजौज और हाथ मुक्कों से मारपीट हो गई। पुलिस ने श्किायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।
खमतराई और खरोरा थाना में भी पुलिस ने जबरन मारपीट का मामला दर्ज किया है। खमतराई के सन्यसी पारा में कल रात महावीर सोनी और खेमु ने वहीं मोहल्ले के रहने वाले संजू बंसल के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। खरोरा इलाके के ग्राम पाराभाठा में कल पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उदल वर्मा ने शिव कुमार वर्मा के साथ विवाद किया।