रायपुर

रेलवे जीएम ने अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशन का निरीक्षण किया
08-Jul-2024 4:02 PM
रेलवे जीएम ने अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशन का निरीक्षण किया

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जुलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने रविवार को नवा रायपुर के अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ  डीआरएम संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित वरिष्ठ अधिकारी  मौजूद रहे ।

 केंद्री से अभनपुर नैरो गैज से ब्रॉड गेज अमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने पर भविष्य में रेल परिचालन किया जाएगा । महाप्रबंधक  ने इन  स्टेशनों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा  प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने  कार्यों के ले-आउट प्लान का अवलोकन भी किया।साथ ही  संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए । 

अभनपुर स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन बिल्डिंग में उन्होने यात्रियों  के लिए आवश्यक सुविधाओं, ट्रेन परिचालन के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण किया ।अभनपुर स्टेशन पर बने गुड्स शेड आवागमन के लिए एप्रोच रोड, सीबीडी स्टेशन की बिल्डिंग को भी देखा।  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंदिर हसौद स्टेशन  में बन रहे  फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर का निरीक्षण किया।

अभनपुर से रायपुर के मध्य पूरे सेक्शन का गहनता से निरीक्षण किया। सभी अमृत भारत स्टेशनों और अन्य स्टेशनों पर दिव्यांगजनों एवं  ग्राहको  का विशेष ध्यान रखते हुए उनके अनुकूल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।  रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ यात्रियों की सुविधाओं एवं की संरक्षा एवम सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की ।

इससे पहले सुश्री नीनु इटियेरा  ने सीएम  विष्णु देव साय से  सौजन्य मुलाकात की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  में चल रहे विकास इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। बेहतर यात्रीसेवा और प्रदेश के विकास के लिए बेहतर रेल सुविधा एवं रोड व रेल सेफ्टी से संबंधित रोड अंडर ब्रिज एवं रोड ओवर ब्रिज के कार्यो में राज्य शासन से अनेकों रेल परियोजनाओ पर समन्वय की आवश्यकता है। बेहतर यात्री सुविधा यात्री ट्रेनों का बेहतर परिचालन ,छत्तीसगढ़ के उद्योगों को बढ़ावा देने रेल सुविधा ,पकोयला, फूड ग्रेन, आयरन ओर एवं  सीमेंट का ज्यादा से ज्यादा लदान कर देश की प्रगति में सहायक बनना। राज्य शासन के साथ पूर्व में हुई बैठकों  में लिए गए निर्णय एवं राज्य शासन के समन्वय से होने वाले कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने से रेलवे के विकासात्मक कार्यों में गति लाने हेतु चर्चा की गई।


अन्य पोस्ट