रायपुर

हत्या से पहले युवती के मोबाइल का लोकेशन नागपुर में मिला था
08-Jul-2024 3:58 PM
हत्या से पहले युवती के मोबाइल का लोकेशन नागपुर में मिला था

24 घंटे बाद भी पीएम रिपोर्ट नहीं, युवक की मौत से पटाक्षेप मान रही पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जुलाई। जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन इन में हुई युवती की हत्या और उरकुरा रेलवे हाल्ट में मिली युवक की लाश के मामले को पुलिस लगभग पटाक्षेप मान ली है। इसके पीछे युवक की खुदकुशी को कारण माना जा  रहा है। पुलिस की नजर में सारे सबूत खत्म हो गए हैं।

दोनों मृतकों के बीच प्रेम संबंध ही कारण रहे हैं। युवक विशाल कोई काम धाम नहीं करता था। उसके रोजमर्रा के खर्च भी युवती वाणी ही उठाती रही। संभवत: इसी बात पर दोनों में विवाद होते रहे थे। और इसी बात पर कल यह प्राणांत वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस को अभी तक दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है।

  इस बीच पुलिस ने एक बयान में बताया कि थाना सरस्वती नगर में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के मुताबिक वाणी गोयल पिता अशोक गोयल उम्र 26 साल निवासी मारूति लाईफ स्टाईल मकान नं. 29/05 कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर के प्रकरण में पुलिस की टीम द्वारा गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से वाणी गोयल की मोबाईल फोन का लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में होना पाए जाने से पुलिस टीम के सदस्यों को तत्काल नागपुर रवाना किया गया। टीम ने मोबाईल फोन को लोकेट कर उसे रिकवर कर गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान रविवार के प्रात: थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा स्थित रेलवे ट्रैक में विशाल गर्ग पिता राजकुमार गर्ग उम्र 30 साल निवासी चंदगीराम हाईट्स तृतीय तल म.नं. 302 थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर का शव मिला। इस पर जी.आर.पी रायपुर मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 

रविवार को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन ईन के कमरा नं. 416 में एक युवती के मृत अवस्था में होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम के द्वारा मृतिका की पहचान थाना सरस्वती नगर में दर्ज गुम इंसान वाणी गोयल पिता अशोक गोयल उम्र 26 साल निवासी मारूति लाईफ स्टाईल मकान नं. 29/05 कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर के रूप में की गई। थाना गंज पुलिस द्वारा मृतिका का पंचनामा व पी.एम. कराकर घटना से संबंधित सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण सहित अन्य माध्यमों से समस्त तथ्यों की जांच की जा रहीं है। होटल बेबीलॉन इन के रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार दोनों की उपस्थिति रविवार को दोपहर 1.30 बजे होटल में पाई गई है।


अन्य पोस्ट