रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई। कबीर नगर इलाके अवधपारा सोनडोंगरी में पुराने घरेलू बातों को लेकर हुई हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ये दोनों 29 जून से फरार थे। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
मोहम्मद मुकीम को आरोपियों द्वारा पुराने हुए विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू सीने में घोप, बाईं भुजा के पास मारकर चोट पहुंचाया । इससे लहूलुहान और बेहोश मुकीम को उपचार के लिए एम्स अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया ।
कबीर नगर पुलिस ने धारा 294,302,34 भा. द. वि. की विवेचना दौरान एक आरोपी मोहम्मद अल्ताफ को 2 जुलाई को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा था। फरार 2 आरोपियों में से एक, अल्ताफ के बेटे मोह. आरिफ ने न्यायालय में सरेंडर करने पर गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लिया गया था। और शनिवार को नाबालिग को उसके परिजनों ने पुलिस को सौंपा। दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।