रायपुर
रायपुर, 7 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की आमसभा आज हुई। प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में राजपत्रित अधिकारियों के हित में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष डी. पी. टावरी ने संघ का आय-व्यय प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष मिश्र रहे। निर्वाचन अधिकारी अजय पाठक ने सर्वसम्मति से कमल वर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। श्री कमल वर्मा वर्तमान में संचालनालय कोष एवं लेखा में प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के पद पर कार्यरत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल वर्मा ने संघ की आगामी कार्ययोजना पर कहा कि वे राजपत्रित अधिकारी संदेश च्च् पत्रिका का प्रकाशन एवं नवा रायपुर में रियायती दर पर आवास हेतु जमीन उपलब्ध कराने प्रयास कराएंगे । बैठक संचालन अविनाश तिवारी ने किया।
आमसभा में प्रमुख रूप से नंदलाल चौधरी, भूपेंद्र पांडेय,श्री संजीव तिवारी, प्रतीक खरे, डी पी टावरी, पी एल सहारा, पूषण साहू, डॉ अशोक पटेल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।