रायपुर
नया सवेरा जन कल्याण समिति ने किया पौध रोपण
07-Jul-2024 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई। श्री जगन्नाथ कृष्ण भगवान की रथ यात्रा के अवसर पर आज, रविवार को, नया सवेरा जन कल्याण समिति, छत्तीसगढ़, रायपुर इकाई द्वारा ऑक्सीजन जोन पर पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए फलदार, फूलदार और छायादार पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में लीना अजय साव, रिना शीरे, विश्वकर्मा जी, विष्णु प्रसाद साहू, गोपाल मंत्री, रवि साहू, गोपाल अग्रवाल, रश्मि साव, आशा मंत्री, संदीप राजपूत, ललित माहेश्वरी, श्रीनिवास रेड्डी, विजय साव और अन्य कई सदस्यों का सहयोग मिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे