रायपुर

नरेय्या तालाब गार्डन में सांसद ने रोपा एक पेड़ माँ के नाम
06-Jul-2024 7:46 PM
नरेय्या तालाब गार्डन में सांसद ने रोपा एक पेड़ माँ के नाम

रायपुर, 6 जुलाई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जोन 6 के नरेय्या तालाब गार्डन परिसर में  प्रधानमंत्री के आव्हान पर चल रहे एक पेड़ माँ के नाम महाभियान के तहत एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया‌ इस अवसर पर  सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व सांसद सुनील सोनी, निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत सभी पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे। 

 श्री अग्रवाल ने नरेय्या तालाब गार्डन में ओपन जिम तत्काल प्रारम्भ करवाने  जिम में सीमेंटेड कुर्सियां लगवाने  और दो चौकीदार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सांसद  ने रायपुर शहर के सबसे बड़े पाथ वे एरिया को संवारने, तालाब की सफाई करवाकर सुव्यवस्थित तरीके से संरक्षण और सौंदर्यीकरण करने योजना का प्रस्ताव शीघ्र बनाकर राज्य शासन को स्वीकृत करने भेजने कहा। 

अग्रवाल ने सभी 70 वार्डों में 5 लाख पौधे स्कूलों के बच्चों, कालेजों के छात्र - छात्राओं की  सहभागिता से वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में रोपित करने का सुझाव दिया है। अग्रवाल ने इंदिरा स्मृति वन दलदलसिवनी में वृहद वृक्षारोपण महाभियान एक पेड़ माँ के नाम चलाने और सभी तालाबों, स्कूलों, कॉलेजों, मुक्तिधामों, कब्रिस्तानों, रिक्त पड़ी शासकीय भूमियों को चिन्हित कर महाभियान  चलाये जाने के निर्देश दिए ।


अन्य पोस्ट